Raftaar News Cg

मुखबिर है तैनात आरोपियों की हो रही धरपकड़….! सरकंडा पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार… जानिए क्या है मामला….?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) जिले में चल रहे निजात अभियान के तहत सरकंडा पुलिस ने कार्यवाही कर गांजा एवं आबकारी के अलग-अलग प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 2 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ गांजा व 25 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया हैं।

सरकंडा थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह से मिली जानकारी के अनुसार…

मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिजौर मोड़ के पास सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में अवैध गांजा रखकर बिक्री करने ग्राहक का इंतजार रहा है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर टीम तैयार कर मुखबीर के बताये स्थल बिजौर रोड में घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम दुर्गा प्रसाद लास्कर बताया। जिसकी विधिवत् तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से किलो 200 ग्राम गांजा किमती 33000 रुपए जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई है।

इसी प्रकार….

शनिवार को ही टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि खमतराई बस्ती नहर के पास लक्ष्मी प्रसाद उर्फ छोटू सूर्यवंशी अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है। उक्त सूचना की तत्काल तस्दीक करते हुये सरकंडा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी लक्ष्मी प्रसाद उर्फ छोटू सूर्यवंशी को पकड़कर विधिवत् तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 25 लिटर अवैध महुआ शराब जप्त किया गया जिसके विरुद्ध विधिवत् आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

आरोपी:-

1. दुर्गा प्रसाद लास्कर पिता जगन्नाथ लास्कर उम्र 21 वर्ष निवासी बिजौर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।

2. लक्ष्मी प्रसाद उर्फ छोटू सूर्यवंशी पिता स्व. धजाराम सूर्यवंशी उम्र 27 वर्ष निवासी खमतराई पुरानी बस्ती थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-

थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, उप निरीक्षक राज सिंह, सउनि. रमेश ओरके, प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, राहुल सिंह, सोनू पाल, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल, विवेक राय, रमेश राठौर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...