Raftaar News Cg

बिलासपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का फूँका पुतला….! आखिर क्यों भाजपा कार्यकर्ताओं मे फूँका पुतला..जानिए…?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय रायपुर में किये गये तोड़फोड एवं भाजपा नेताओं के पोस्टर पर कालिख फेकने व भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ की गई मारपीट के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर में पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि..

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रायपुर भाजपा कार्यालय में किये गये तोड़फोड एवं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ किये गये मारपीट घोर निंदनीय है। अदालत का फैसला यह दर्शाता है, कि राहुल गाँधी ने देश के ओबीसी समाज के बारे में जो अनर्गल और आपत्तिजनक बातें 2019 के चुनाव में की थी, उसकी हम सब ने तब भी निंदा की थी, आज भी निंदा कर रहे हैं, क्योंकि उनकी बातें काफी अपमानजनक थी। देश का क़ानून और देश का संविधान सबसे ऊपर है और उसकी नजर में देश के सभी नागरिक समान हैं। अदालत का निर्णय यह भी सिद्ध करता है, कि चाहे कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो, यदि उसने अपराध किया है, तो उसे सजा जरूर मिलेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने…

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय रायपुर में किये गये तोड़फोड़ एवं भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ किये मारपीट पर अपना विरोध प्रकट करते हुए कहा कि अदालत द्वारा सजा सुनाने के बावजूद जिस तरह से राहुल गाँधी और कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उन अपमानजनक बातों को सही ठहरा रहे हैं, वह बताने के लिए काफी है, कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं की मंशा क्या है…! क्या देश की जनता के खिलाफ देश के एक बड़े नेता का ऐसा निंदनीय बोलना उन्हें शोभा देता है….? क्या यह देश के संविधान का अपमान नहीं है….? क्या यह आत्मसम्मान के साथ जीने वाले सभी लोगों का अपमान नहीं है…? क्या राहुल गाँधी देश से और देश के संविधान से इतने बड़े हो गए हैं, कि हमें गाली देने का उन्हें अधिकार मिल गया है….?

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने कहा कि…..

जिस प्रकार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट किया गया है, यह उनके गुंडा होने का परिचय देता है, भाजपा कार्यालय जिसे हम अपना मंदिर मानते है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा वहॉ तोड़फोड़ किया गया, जो घोर निंदनीय है। कांग्रेस किस लोकतंत्र के हिसाब से हिंसा कर रही है। भाजपा कार्यालयों पर हमले कर रही है, ये दुर्भाग्यजनक बात है कि हमले कांग्रेस के लोग कर रहे है और एफआईआर भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हो रही है सही मायने में यही लोकतंत्र की हत्या है।

पुतला दहन के दौरान इनकी रही उपस्थिति:-

वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, युवा मोर्चा जिला प्रभारी दीपक सिंह, गौरी गुप्ता, अनमोल झा, रितेश अग्रवाल, ओमकार पटेल, धनंजय गोस्वामी, पुष्पेन्द्र दास महंत, सन्नी केसरी, आशीष साहू, शैलेन्द्र यादव, अमित तिवारी, दीपक शर्मा, रौशन सिंह, इंशु गुप्ता, रोहित मिश्रा, नवीन उभरानी, आदित्य तिवारी, केतन सिंह, नितिन पटेल, अभिषेक चौबे, सिद्धार्थ शुक्ला, गोल्डी विश्वकर्मा, सागर वर्मा, संदीप केसरी, देवेश खत्री, यश देवांगन, संदीप यादव, संदीप तिवारी, पिंकी नागवानी, हरिकेश गुप्ता, विशाल मिश्रा, आशीष तिवारी, मोनू रजक, वैभव गुप्ता, विश्वजीत ताम्रकार, भास्कर पटेल, ऋषभ चतुर्वेदी, राज कैवर्त, टिकेश्वर कौशिक, तुषार चंद्राकर, अरविंद साहू, राहुल सिंह, द्रोण साहू, सरजू यादव, आदर्श वेरिया, अंचल दुबे, अमित सिंग, साहिल, विष्णु कौशिक, सचिन सोनी, साहिल भाभा, करन पाण्डेय।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...