हाई स्कूल चकरभाठा में चल रहा था जुआ…! पुलिस ने दी दबिश… 6 आरोपियों के कब्जे से 19450 रुपए पुलिस ने किया जब्त…?


बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) गुरुवार को चकरभाठा पुलिस ने जुआ के विरुद्ध कार्यवाही कर 6 युवकों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल द्वारा माइनर एक्ट के तहत कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन पर क्षेत्र में मुखबिर तैनात कर थाना प्रभारी भारती मरकाम द्वारा टीम गठित किया गया है। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिला की बालक हाई स्कूल चकरभाठा में जुआ चल रहा है, उक्त सूचना पर चकरभाठा पुलिस द्वारा हाईस्कूल का घेराबंदी कर दबिश दिया गया, जहां जुआरी जुआ खेलते मिले, 6 जुआरियों के कब्जे से पुलिस ने 19450 रुपये नगदी व 52 पत्ती ताश को जब्त तक किया है और आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।

आरोपी:-
1. सुनील बगतानी पिता केलाराम बगतानी उम्र 47 साल निवासी वार्ड क्रमांक 07 चकरभाठा कैंप।
2. भुपेन्द्र कोटवानी पिता श्री कोटवानी उम्र 37 साल निवासी वार्ड क्रमांक 13 चकरभाठा कैंप
3. दीपक हरियानी पिता परमानंद हरियानी उम्र 42 साल निवासी वार्ड क्रमांक 08 चकरभाठा कैंप।
4. जेठू खत्री पिता कल्लुमल दास खत्री उम्र 38 साल साकिन वार्ड क्रमांक 08 चकरभाठा कैंप।
5. राकेश ऊर्फ गोलू वाधवानी पिता राजकुमार वाधवानी उम्र 30 साल साकिन वार्ड क्रमांक 15 चकरभाठा।
6. दिनेश पंजवानी पिता भगवान दास पंजवानी उम्र 30 साल साकिन वार्ड क्रमांक 08 चकरभाठा कैंप।


