Raftaar News Cg

स्टेट बैंक से लैपटाप बैग युवक ने किया पार….! सीसीटीवी फुटेज के आधार हुई युवक की पहचान, गिरफ्तार…?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) कलेक्ट्रेट स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेहरू चौक ब्रांच में बुधवार दोपहर को एक संदिग्ध व्यक्ति बैंक कर्मी राजीव गांधी चौक कुम्हारपारा निवासी राहुल देवांगन के पास पहुंचा और दूसरे बैंक के एटीएम के कार्ड का पिन और पासवर्ड मांगने लगा।

बैंक कर्मी ने उसे जानकारी दी कि दूसरे बैंक का एटीएम कार्ड पिन इस बैंक से नहीं मिल सकता। इसी दौरान राहुल के मोबाइल पर किसी का कॉल आया और वह थोड़ा दूर जाकर बात करने लगे। मौका पाकर वही संदिग्ध व्यक्ति उनका लैपटॉप बैग उठाकर भाग गया। उस बैंक में लैपटॉप के अलावा नगदी रकम और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। जब बैंक कर्मी राहुल वापस लौटे तो देखा कि उनका लैपटॉप बैग गायब है। तत्काल इसकी जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी गई। सिविल लाइन पुलिस ने व्यस्तता के बाद भी बैंक से लेकर रास्ते की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और इस तरह पुलिस उठाई गिर के दीनदयाल कॉलोनी मंगला स्थित घर जा पहुंची। आरोपी विनोद अग्रवाल के घर से लैपटॉप व बैग बरामद कर लिया गया।

आरोपी आदतन पॉकेटमार है। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने दीनदयाल रोड मंगला में रहने वाले आरोपी विनोद अग्रवाल को गिरफ्तार किया है, जिसने 45,000 रुपए कीमती सामानों की उठाईगिरी की थी।

उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-

थाना प्रभारी परिवेश तिवारी, प्र. आरक्षक नरेन्द्र डिक्सेना, आरक्षक देवेंद्र दुबे, विकास यादव, राजेश नारंग, व समस्त सिविल लाइन स्टाफ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...