Raftaar News Cg

ज्वेलर्स दुकान संचालक ने कारीगर पर किया भरोसा… कारीगर 13 लाख 20 हजार का ज्वेलर्स लेकर हुआ फरार…? पुलिस ने आरोपी को बनारस से किया गिरफ्तार…! जानिए पूरा मामला…?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) ज्वेलर्स दुकान के सोनार से पॉलिश करने के नाम कारीगर सोने का जेवर लेकर फरार हो गया था, जिसे पकड़ने में बिलासपुर पुलिस को सफलता मिली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रितेश सलूजा पिता स्व.मदन लाल सलूजा उम्र 29 वर्ष निवासी मेनरोड तेलीपारा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कारीगर विष्णु सोनी को करीबन 07 वर्षो से जानता हैं, जो सोने चांदी के जेवर को पाॅलिश एवं कारीगरी का काम करता है, जो अक्सर उसकी दुकान से सोने चांदी के जेवर को पाॅलिश करने एवं कारीगरी करने ले जाता था और पाॅलिश कर एवं कारीगरी कर वापस कर देता था, जो दिनांक 04.03.2023 के शाम करीबन 06.30 बजे दुकान में आया और पालिस करने के लिए सोने का 09 नग लाॅकेट, सोने का 06 नग हार एवं सोने का 10 नग कंगन रात्रि 09.30 बजे तक दुकान मे लाकर छोडूंगा बोलकर चले गया जो वापस नही छोडा तो उसके मोबाइल नंबर में फोन कर पता किया जो बंद आया तब घर जाकर पता करने पर पता चला कि विष्णु सोनी मकान खाली करके कही चला गया है। जिसकी रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर उक्त घटना से सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिनके मार्गदर्शन में आरोपी के पता तलाश हेतु टीम बनायी गई। साईबर सेल प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव से तकनिकी सहायता लेकर आरोपी का पता किया गया। तब आरोपी विष्णु सोनी की बनारस उ.प्र. में छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिसके बाद तत्काल निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में प्र.आर. 505 निर्मल सिंह ठाकुर, आर. प्रेम सूर्यवंशी, आर. प्रशांत राठौर (एसीसीयू) की एक टीम बनारस उ.प्र. रवाना की गई। जिनके द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर बनारस उ.प्र. से पकडा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से सोने का 09 नग लाॅकेट, सोने का 06 नग हार एवं सोने का 10 नग कंगन कुल वजन करीबन 26 तोला कीमती 13,20,000 रूपये जप्त किया गया हैं। आरोपी सोने के जेवर को बेचने की फिराक में बनारस उ.प्र. गया था। जो सोने के जेवर को बेचने के पूर्व ही पुलिस द्वारा पकडकर बनारस उ.प्र. से बिलासपुर लाया गया। आरोपी को धारा 406 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

आरोपी:- 

1. विष्णु सोनी उर्फ लाला पिता स्व.वासुदेव सोनी उम्र 38 वर्ष ग्राम तरौहा करबी थाना करबी जिला-चित्रकूट (उ.प्र.)

वर्तमान निवास अरविंद नगर बंधवापारा किराए का मकान थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-

निरीक्षक प्रदीप आर्य, निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, सउनि गजेन्द्र शर्मा, प्र.आर. 505 निर्मल सिंह ठाकुर, आरक्षक प्रेम सूर्यवंशी, नुरूल कादिर, गोकुल जांगडे, प्रशांत राठौर (एसीसीयू).

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...