BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

“विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम है बजट 2026-27”– मनीष अग्रवाल..पूर्व एल्डरमैन भाजपा ने बताया सर्वसमावेशी और आत्मनिर्भर भारत को सशक्त करने वाला बजट!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के आम बजट को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने विकसित भारत की मजबूत नींव रखने वाला सर्वसमावेशी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में ठोस कदम है, जिसमें समाज के हर वर्ग और प्रत्येक राज्य को लाभान्वित करने के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। मनीष अग्रवाल ने कहा कि बजट में कर सुधार और सरलता पर विशेष ध्यान दिया गया है। नया आयकर अधिनियम 1 अप्रैल 2026 से लागू किया जाएगा, जिसमें नियमों को अधिक सरल और करदाता-अनुकूल बनाने का प्रावधान है। इससे कर प्रणाली में पारदर्शिता और सुगमता आएगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में बजट को राहतकारी बताते हुए उन्होंने कहा कि विशेषकर कैंसर उपचार के लिए 17 नई दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है, जिससे मरीजों को सस्ता इलाज उपलब्ध हो सकेगा और विभिन्न राज्यों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट से छत्तीसगढ़ की अपेक्षाएं भी बड़ी हैं। शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने देश के हर जिले में महिला छात्रावास खोलने की घोषणा की है, जिससे छत्तीसगढ़ के 33 जिलों की छात्राओं को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही नए आयुर्वेदिक कॉलेज खोले जाने की घोषणा प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। रेलवे परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ में 32 अमृत स्टेशनों के कायाकल्प के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। वहीं कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत देश के 20 प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों में 10 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा, जिसका सीधा लाभ सरगुजा और बस्तर क्षेत्र को मिलने की संभावना है। किसानों के हित में बजट को सकारात्मक बताते हुए अग्रवाल ने कहा कि पीएम किसान योजना के तहत लाभ बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने की घोषणाएं किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होंगी। मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए आयकर में छूट और होम लोन पर ब्याज कटौती की सीमा बढ़ाने जैसे प्रावधान किए गए हैं। वहीं एमएसएमई के लिए ऋण सीमा बढ़ाने और नए उद्योगों को प्रोत्साहन देने की घोषणाएं रोजगार सृजन को बढ़ावा देंगी। अंत में मनीष अग्रवाल ने कहा कि बजट 2026-27 संतुलित और दूरदर्शी है, जो विभिन्न वर्गों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि बजट की घोषणाओं से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और समग्र विकास को बल मिलेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पहली ही मूसलाधार बारिश में डूबा बिलासपुर; निगम के दावों की खुली पोल..नाले-नालियों की सफाई फेल, सड़के... भारी बारिश का असर; बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित! भारी बारिश पर बिलासपुर प्रशासन हाई अलर्ट; कच्चे मकान टूटने पर तुरंत मिलेगी राहत..कलेक्टर ने दिए बचाव... रतनपुर; पड़े-पड़े बड़बड़ाता रहता है…कहकर कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाल... लगातार बारिश से बिलासपुर अलर्ट; कलेक्टर ने रद्द कीं सभी बैठकें..अफसरों को तुरंत फील्ड में उतरने के न... बिलासपुर से सीपत-कोरबा जाने वाले रहें सतर्क; लगरा में जलभराव से सड़क जाम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी.... बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत..शव के हुए कई टुकड़े! बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड; प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार..चौथे दि... खम्हरिया में 71 बेटियों को मिली सरस्वती योजना की साइकिलें..शिक्षा की राह हुई आसान: देवेश शर्मा! विधानसभा में गरजे अटल श्रीवास्तव: डीएपी, डीजल और बिजली संकट पर सरकार को घेरा!