Raftaar News Cg

सोशल मीडिया में पीड़िता का फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी चढ़ा सरकंडा पुलिस के हत्थे……! 2 वर्षो से फरार था आरोपी…?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) इंस्टाग्राम व फेसबुक में पीड़िता का फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने के मामले में एक युवक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने दिनांक 05.05.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि नियाज खान निवासी बैकुण्ठपुर कोरिया के साथ करीब 3-4 वर्षों से उसकी जान-पहचान है, दोनो मोबाईल से बातचीत करते थे, इस बीच नियाज खान इसकी कई इन्टरनल फोटो को स्क्रीन शॉट के माध्यम से अपने पास रखा है। जिसको लेकर वह धमकी देता है कि मेरे साथ शादी कर नहीं तो तुम्हारा फोटो फेसबुक व इंस्टाग्राम में वायरल कर दूंगा एवं जान से खत्म कर दूंगा। पीड़िता के उक्त रिपोर्ट पर अपराध कायम कर सरकंडा पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही थी। आरोपी लगातार पुलिस की पकड़ में आ जाने के डर से फरार चल रहा था, जिसकी पतासाजी हेतु तकनीकी साक्ष्य एकत्र किया गया, जिसके आधार पर आरोपी के कोरिया में रहने की जानकारी प्राप्त हुई। उक्त जानकारी सरकंडा पुलिस के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके निर्देशन में टीम तैयार कर आरोपी नियाज खान को कोरिया से धारा 509 ख, 506 भादवि के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

आरोपी:-

1. नियाज खान पिता मोह. अख्तर निवासी वार्ड नं. 11 मदरशा लाईन चर्च कालोनी बैकुण्ठपुर जिला कोरिया (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-

थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह, आरक्षक मनोज बघेल, धर्मेन्द्र कुमार, विवेक राय, सोनू पाल, राहुल सिंह, मिथलेश सोनी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...