ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

9 महीने की गर्भवती शिक्षिका के पेट में मारा घुसा और थप्पड़, प्राचार्य पर मारपीट का आरोप….

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कुसमी विकासखंड से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ 9 महीने की गर्भवती शिक्षिका ने अपने ही स्कूल के प्राचार्य पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता अनिगा लकड़ा ने गनेशमोड़ चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अनिगा लकड़ा बसकेपी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में भूगोल विषय की व्याख्याता हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि अधिक ठंड पड़ने के कारण जिला प्रशासन ने स्कूल में छुट्टी घोषित की थी। इसी दौरान उन्होंने 6 जनवरी को ऑनलाइन माध्यम से एक दिन का आकस्मिक अवकाश लिया था। इसके बावजूद 7 जनवरी को वे सुबह 10 बजे से पहले स्कूल पहुंच गई थीं। शिक्षिका का आरोप है कि प्राचार्य मंगना राम ने जानबूझकर उन्हें उपस्थिति पंजी में अनुपस्थित दिखाया, जबकि दो अन्य शिक्षक जो स्कूल नहीं पहुंचे थे, उन्हें उपस्थित दर्ज किया गया। जब उन्होंने इस बारे में सवाल किया तो प्राचार्य नाराज हो गए और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने लगे। शिकायत के अनुसार प्राचार्य ने शिक्षिका के चेहरे पर थप्पड़ मारे और पेट में घूंसे भी मारे। घटना के समय स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद था। पीड़िता 9 महीने की गर्भवती हैं और मारपीट के बाद उन्हें पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। इस मामले की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन संघ ने घटना की कड़ी निंदा की है। जिला अध्यक्ष पवन सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी प्राचार्य के तत्काल निलंबन की मांग की है। जिला शिक्षा अधिकारी मनी राम यादव ने बताया कि मामला सामने आते ही कुसमी बीईओ को जांच के निर्देश दिए गए थे। 8 जनवरी की सुबह बीईओ मौके पर पहुंचकर जांच कर चुके हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...