BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; मीटर नहीं, बिल भारी..बिजली विभाग पर अवैध वसूली और फर्जी बिलिंग के गंभीर आरोप!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के ग्राम करवा तहसील बेलगहना थाना कोटा से बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली, फर्जी बिलिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए सामूहिक शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 2–3 महीनों से मीटर और केबल लगाने के दौरान कर्मचारियों ने 8 से 10 हजार रुपये नकद, वह भी बिना रसीद, मांगे। रकम देने से इंकार करने पर धमकी और दबाव बनाया गया। मामला यहीं नहीं रुका। ग्रामीणों के अनुसार गांव छोड़ चुके और मृत व्यक्तियों के नाम पर भी बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। कई घरों में मीटर अस्तित्व में नहीं है या वर्षों से बिजली उपयोग नहीं हुआ, फिर भी भारी-भरकम बिल थमा दिए गए। यहां तक कि अस्तित्वहीन मीटर नंबरों पर भी बिल जारी होने की बात सामने आई है। आरोप है कि नकद राशि देने से मना करने पर एक परिवार को 41,453 रुपए का प्रोविजनल चेकिंग बिल थमा दिया गया, जबकि अन्य घरों की कोई जांच नहीं हुई। 2 और 3 जनवरी को शिकायत, आरटीआई और जनशिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक न जांच हुई, न फाइनल बिल मिला और न ही अस्थायी कनेक्शन दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से गलत बिलों की जांच, अवैध वसूली करने वालों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ितों को तत्काल राहत देने की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि...