Raftaar News Cg

मंदिर से मूर्ति व लाॅकेट चोरी कर, मूर्ति फेंका नदी में….? 24 घंटे के भीतर आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार…!

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) मंगला रजक मोहल्ले के एक मंदिर से एक मूर्ति व सोने का लॉकेट हुआ चोरी पुलिस कर रही थी जाँच एक आरोपी हुआ गिरफ्तार।

सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रार्थी मिलन रजक पिता छेदीलाल उम्र 37 वर्ष निवासी रजक मोहल्ला मंगला ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की रजक मोहल्ला मंगला में एक मंदिर से एक मूर्ति व माता जी का सोने का लॉकेट चोरी हो गया हैं, जिसके रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला को गंभीरता से लेते हुए आसपास में लगे सीसीटीवी से फुटेज खंगाला फिर भी फुटेज प्राप्त नहीं हुआ। फिर कुछ संदेही को थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ किया गया, तब एक युवक ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने युवक से माताजी का सोने का लॉकेट जप्त कर मूर्ति की पूछताछ की जिसे युवक ने नदी में फेंकना बताया। आरोपी युवक के बताए अनुसार पुलिस ने नदी में तैराक उतार कर मूर्ति की सर्चिंग कराई। जो अब तक खोजबीन में सार्थक नहीं हो सका हैं, आगे मूर्ति नहीं मिलने पर पुलिस द्वारा गोताखोर की भी मदद ली जाएगी।

आरोपी:-

1. प्रकाश मिश्रा पिता जितेंद्र उम्र 19 वर्ष निवासी 27 खोली ज्योति किराना स्टोर के पास बिलासपुर।

रात भर फुटेज खंगालने और गिरफ्तारी में इनका रहा विशेष योगदान:-

प्रधान आरक्षक नरेंद्र डिक्सेना, आरक्षक विकास यादव, राजेश नरंग, केशव मार्को।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पहली ही मूसलाधार बारिश में डूबा बिलासपुर; निगम के दावों की खुली पोल..नाले-नालियों की सफाई फेल, सड़के... भारी बारिश का असर; बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित! भारी बारिश पर बिलासपुर प्रशासन हाई अलर्ट; कच्चे मकान टूटने पर तुरंत मिलेगी राहत..कलेक्टर ने दिए बचाव... रतनपुर; पड़े-पड़े बड़बड़ाता रहता है…कहकर कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाल... लगातार बारिश से बिलासपुर अलर्ट; कलेक्टर ने रद्द कीं सभी बैठकें..अफसरों को तुरंत फील्ड में उतरने के न... बिलासपुर से सीपत-कोरबा जाने वाले रहें सतर्क; लगरा में जलभराव से सड़क जाम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी.... बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत..शव के हुए कई टुकड़े! बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड; प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार..चौथे दि... खम्हरिया में 71 बेटियों को मिली सरस्वती योजना की साइकिलें..शिक्षा की राह हुई आसान: देवेश शर्मा! विधानसभा में गरजे अटल श्रीवास्तव: डीएपी, डीजल और बिजली संकट पर सरकार को घेरा!