BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 141 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसते हुए थाना रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम सीस में छापेमारी कर 141 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 28,200 रुपये बताई जा रही है। साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने दुलार साय उर्फ भोला पोर्ते (33 वर्ष) निवासी कोसाबाड़ी सीस, थाना रतनपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सीस में एक व्यक्ति बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाकर बिक्री की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के घर के पीछे बाड़ी में दबिश दी। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में महुआ शराब और निर्माण उपकरण बरामद किए गए। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई। पूरी कार्रवाई का नेतृत्व प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन, थाना प्रभारी रतनपुर ने किया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक संजय यादव और आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र...