Raftaar News Cg

संजू त्रिपाठी हत्याकांड के 1 सुटर को गिरफ्तार करने में बिलासपुर पुलिस को मिली सफलता…! चार शूटर अभी भी फरार…? आरोपी ने किया फायरिंग के घटनाक्रम का खुलासा…?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) संजू त्रिपाठी हत्याकांड में एक फरार शूटर को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। वाराणसी कोतवालपुरा का रहने वाला संदीप यादव पिता गोपाल यादव उम्र 45 साल कपिल त्रिपाठी एवं 19 अन्य आरोपियों के साथ मिलकर संजू त्रिपाठी की हत्या षड्यंत्र में शामिल था तथा सकरी बाईपास रोड के पास संजीव त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कांड में संदीप यादव की भूमिका रही है।

हत्याकांड के बाद संदीप उत्तर प्रदेश भाग गया था और उसके बाद कोलकाता में छुप कर रह रहा था। उत्तर प्रदेश पुलिस को कई मामलों में उसकी तलाश थी और उत्तर प्रदेश में जब वह अपने घर में था तो बिलासपुर पुलिस ने इसे पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

 

फरार आरोपियों की तालाश करते बिलासपुर को मिली सफलता:-

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी, इसी बीच पुलिस की एक टीम लखनऊ उत्तर प्रदेश गई थी और उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से संदीप यादव उर्फ पप्पू दाढ़ी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से बटन दार चाकू भी जप्त किया गया है। जिले की पुलिस ने संदीप यादव को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ 2006 से लगातार हत्या के प्रकरण पंजीबद्ध हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस इसकी तलाश कर रही थी और यहां की पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से संदीप को गिरफ्तार कर लिया।

हत्याकांड के बाद फरारी काटने कोलकाता में रह रहा था आरोपी, लखनऊ से हुआ गिरफ्तार:-

फरारी के दौरान वह कोलकाता में छिप कर रहा था। संजू त्रिपाठी हत्याकांड को अंजाम देने के लिए इसका एक साथी सोनू एजाज अंसारी इसे बिलासपुर बुलाया तो वह 11 दिसंबर को बिलासपुर पहुंचा था और कपिल त्रिपाठी के फार्म हाउस में अन्य आरोपियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने के लिए योजना में शामिल था तथा संदीप यादव ने घटनास्थल की रेकी भी की थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि हत्या करने के बाद में सभी शूटर को दो 2-2 लाख कपिल त्रिपाठी ने देने की बात की थी। घटना के दिन सभी आरोपी वाहनों में सवार होकर घटनास्थल पहुंचे थे और संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या करने के बाद उत्तर प्रदेश भाग गए थे। संजू त्रिपाठी की हत्या करने के बाद जब आरोपी ने कपिल त्रिपाठी से पैसे की मांग की तो कपिल ने उन्हें 2 लाख रुपए नहीं दिए लेकिन बनारस जाने के बाद कपिल त्रिपाठी एवं अन्य आरोपियों के पकड़े जाने से पैसा नहीं मिला और ये कोलकाता चला गया। कुछ दिन के बाद वह अपने साथियों से मिलने लखनऊ आया था और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

हत्याकांड के ये चार शूटर अभी भी फरार:-

1. दानिश अंसारी उम्र करीब 32 साल निवासी बनारस उत्तर प्रदेश।

2. एजाज अंसारी उर्फ एैज उर्फ सोनू उम्र करीब 35 साल निवासी बनारस उत्तर प्रदेश।

3. विनय द्विवेदी उर्फ गुरूजी उर्फ वासू सिंह उम्र करीब 23 साल निवासी मानिकपुर उत्तर प्रदेश।

4. ताबीज अंसारी उर्फ इरफान अहमद पिता महफूज अहमद उम्र करीब 28 साल निवासी ग्राम मउपारा देवकाली सैदपुर गाजीपुर उत्तर प्रदेश।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...