Raftaar News Cg

झलमला में चल रहा श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन…..! श्रोताओं की उमड़ रही भीड़…? 

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) इतिहास ऐसे अनेको उदाहरण से भरा हुआ है कि जब किसी सामर्थ्यशाली प्रभुत्व संम्पन राजा द्वारा अनीति रोपित करने का प्रयास किया गया, तब-तब उस सत्ता का विरोध हुआ, ऐसे स्वेच्छाचारी सम्राटों के अभिमान को नष्ट करने या तो भगवान स्वयं या किसी को माध्यम बनाकर संसार के सामने प्रस्तुत करते हैं, उक्त उदबोधन ग्राम झलमला में चल रहे श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के अवसर पर व्यास आसान से पण्डित दीपक शर्मा ने कही।

कथा का विस्तार करते हुए पण्डित दीपक शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण में वर्णित भक्त प्रह्लाद चरित्र को संसार में भगवतसत्ता स्थापना हेतु पहली क्रांति के रूप में देखा जा सकता है, यह कथा हमे प्रेरित करती है कि ईश्वरीय सत्ता ही सर्वोपरि है, आतताई कोई भी हो यदि वह धर्म के मार्ग पर बाधा है तो उसका विरोध आवश्यक हो जाता है। भक्त प्रह्लाद ने अनीति सहन करने की अपेक्षा अपने पिता का विरोध करना श्रेयस्कर माना क्योंकि अधर्म को सहन करना भी एक अधर्म है इसलिए भक्त का कर्तव्य है कि वह सदैव सदाचार से युक्त आचरण को प्रश्रय देने का प्रचार करे ईश्वरीय सत्ता को परम सत्य माने ओर धर्म स्थापना के कार्य में सदा संलग्न रहे। कथा स्थल पर मुख्य यजमान धनलाल साहू, अन्नपूर्णा साहू, शत्रुहन साहू, सन्त कुमार साहू, सावित्री साहू, अहिल्या साहू, नागेश्वरी साहू, श्यामलाल साहू, रामरतन साहू, मंगल प्रसाद साहू, देवेश शर्मा, विनीत गुरुदीवान, कृष्ण कुमार यादव, ओमप्रकाश पाटनवर, सन्तोषी पाटनवर, ईश्वर शर्मा सहित श्रोतागण उपस्थित थे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...