BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नशे में गाली देने पर युवक ने कुल्हाड़ी से बुजुर्ग का रेता गला, आरोपी गिरफ्तार……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद में एक युवक ने बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम पहाड़बछाली की है, जहां गाली-गलौज से नाराज़ एक युवक ने बुजुर्ग किसान के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक छेदीलाल यादव (65) खेती-किसानी से जुड़ा हुआ था और हाल ही में बारिश के चलते मकान की छत टपकने के कारण पड़ोसन बृहस्पति बाई के मकान में कुछ दिनों के लिए रह रहा था। 4 अगस्त की शाम वह शराब के नशे में था, तभी पड़ोस में रहने वाला युवक यशराज भानू (20) वहां पहुंचा। बातचीत के दौरान नशे में धुत छेदीलाल ने यशराज को गाली दे दी। गाली सुनकर गुस्से से बेकाबू हुआ यशराज मौके से चला गया और थोड़ी देर बाद कुल्हाड़ी लेकर लौटा। उसने छेदीलाल के गले पर जोरदार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरे छेदीलाल को देख आसपास के लोग दहशत में आ गए। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचते ही आरोपी यशराज भानू को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी मौके से बरामद कर ली गई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...