Raftaar News Cg

रफ्तार का कहर….! ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत…..? पुलिस कर रही मामले की जांच…!

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। युवक अपने भाई को छोड़कर दोस्त के साथ लौट रहा था, तभी रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और करीब 10 फीट तक घसीटता रहा।

मिली जानकारी के अनुसार शिवतराई, सराईपाली निवासी चंद्रशेखर गंधर्व उम्र 20 वर्ष निजी फैक्ट्री में ड्राइवर था। वो अपने भाई को छोड़ने के लिए पेंड्रा गया था। उसके साथ ग्राम घटोली निवासी उसका दोस्त मुन्ना गंधर्व भी था। दोनों बाइक में सवार होकर भाई को छोड़कर वापस कोटा जा रहे थे। सुबह करीब 9.30 बजे बाइक केंदा और दालसागर के पास पहुंची थी, तभी ट्रक ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। तलाशी लेने पर एक युवक के पॉकिट से पर्स और मोबाइल मिला, जिसमें रखे आधार कार्ड से उसकी पहचान कोटा के सराईपाली निवासी चंद्रशेखर गंधर्व के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजन को इस घटना की जानकारी दी। परिवार वाले यहाँ पहुँचे तब उसके दोस्त मुन्ना गंधर्व की पहचान की गई। इस घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई । नाराज लोगों ने हंगामा मचाते हुए चक्काजाम करने की चेतावनी दी। हालांकि, इस बीच मौके पर पहुंच कर पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को समझाइश देकर शांत कराया और फरार ट्रक चालक को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया। इसके बाद आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने शव को उठवाकर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है, कि हादसे के वक्त ट्रक के साथ ही बाइक भी काफी तेज रफ्तार में थी। इसके चलते युवक मोटर साइकिल की गति को नियंत्रित नहीं कर पाया। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए, जिसे उठाने के लिए पुलिस को पिकअप मंगाना पड़ा।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...