BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में शराब के लिए पैसे न देने पर हमला, आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में देर रात शराब के लिए पैसे मांगने से इनकार करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गाली-गलौच के बाद नुकीली वस्तु से वार कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़िता श्रद्धा वर्मा (22) ने पुलिस को बताया कि 20 दिसंबर की रात करीब 11:30 बजे उनके पति राजा वर्मा काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दिनेश जायसवाल उर्फ छोटा ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर आरोपी ने अभद्र गालियां दीं और मारपीट करते हुए धारदार हथियार से गर्दन व कूल्हे के पास हमला कर दिया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। घेराबंदी कर आरोपी दिनेश जायसवाल उर्फ छोटा (24), निवासी जानू बाड़ा प्रभात चौक, को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया। उसके पास से धारदार चाकू बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....