Raftaar News Cg
रतनपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलाश करने वाला आरोपी…! 3 किलो गांजा सहित आरोपी हुआ गिरफ्तार…

रतनपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) ऑपरेशन निजात के तहत रतनपुर पुलिस ने 3 किलो मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर पुलिस को बुधवार को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति ग्राम घॉंसीपुर मे अवैध रूप से मादक पदार्थ गॉंजा रखा है व बिक्री हेतू ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस द्वारा टीम गठित कर ग्राम घॉसीपुर रोड किनारे रेड कार्यवाही करने पर उक्त संदेही व्यक्ति के पास से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतू ग्राहक की तलाश करते पाया गया। रतनपुर पुलिस ने उक्त व्यक्ति को धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट की विधिवत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा हैं।
आरोपी-
1. राजकुमार नायक पिता किताब सिंह नायक उम्र 23 वर्ष निवासी बस्तीबगरा थाना पेंड्रा जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही (छ.ग.)



















YOUTUBE RAFTAAR NEWS
