BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; बीएलओ की लापरवाही से कांग्रेस नेता का नाम भिलाई की वोटर लिस्ट में पहुंचा…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बीएलओ की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी का नाम गलत तरीके से भिलाई नगर वार्ड 54 की मतदाता सूची में दर्ज कर दिया गया। नर्मदा नगर निवासी विजय लंबे समय से इसी क्षेत्र की वोटर लिस्ट में शामिल रहे हैं और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम अब भी वहीं दर्ज हैं। विजय ने बताया कि उन्होंने एसआईआर के तहत अपने और परिवार के दस्तावेज नर्मदा नगर के बीएलओ को ही जमा किए थे। लेकिन ऑनलाइन स्टेटस चेक करने पर पता चला कि भिलाई नगर की बीएलओ द्वारा उनका नाम वहां की मतदाता सूची में पुष्टि कर दिया गया है। विजय के अनुसार यह गंभीर चूक है, जिससे कई मतदाताओं के नाम भी गलत जगह चढ़ने की आशंका बढ़ जाती है। इस संबंध में वे राज्य निर्वाचन आयोग से शिकायत कर चुके हैं और गुरुवार को बिलासपुर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी को भी लिखित शिकायत सौंपेंगे, ताकि उनका नाम पुनः नर्मदा नगर की सूची में शामिल किया जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्...