BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में आधी रात चोर-पुलिस आमने-सामने, पुलिस ने दौड़कर पकड़ा जैकेट में छुपा 1.25 लाख का माल बरामद….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 9 दिसंबर की रात हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने बेहद तेज कार्रवाई करते हुए सुलझा लिया। कड़कड़ाती ठंड में भी पैदल गश्त कर रहे जवानों की सतर्कता ने न सिर्फ चोरी का राज़ खोल दिया, बल्कि आरोपी को भागते समय रंगे हाथ पकड़ लिया। रात करीब 1 बजे आरक्षक सोनू पाल और आशीष राठौर मंगला चौक से शांति नगर की ओर फूट पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक जैकेट पहने उनकी ओर आता दिखाई दिया, लेकिन पुलिस को देखते ही अचानक मुड़कर भागने लगा। संदिग्ध हरकत देख जवान उसके पीछे दौड़ पड़े। गली–गली पीछा करने के बाद पेट्रोलिंग वाहन की मदद से धुरीपारा इलाके में आरोपी को घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम संजय ध्रुव, निवासी सकरी बताया। उसकी जैकेट की सिलाई जांचने पर चोरी का सामान बरामद हुआ—

  • सोने–चांदी के जेवर
  • कैश
  • सिक्के

कुल मिलाकर लगभग 1.25 लाख रुपए का माल मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने देवेंद्र नगर स्थित शिक्षक चंद्रभान सिंह ठाकुर के सूने मकान में चोरी की थी। पुलिस आरोपी को लेकर मौके पर पहुंची और मकान मालिक से बरामद सामान का मिलान कराया, जो पूरी तरह सही पाया गया। एसएसपी रजनेश सिंह ने ठंड में भी मुस्तैदी दिखाने वाले दोनों जवानों की सराहना की। त्वरित कार्रवाई की बदौलत चोरी का मामला तुरंत सुलझ गया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....