Raftaar News Cg

बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल में फैली अव्यवस्था…मरीज हो रहे परेशान…. क्या! यह लचर व्यवस्था हमेशा रहेगी बरकरार…?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) दरअसल मामला बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल का है, जहां पर चारों तरफ अव्यवस्था फैली हुई है। ठीक रिसेप्शन काउंटर के पास जहां पर लोगों की पर्ची कटाने का है, वहाँ लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं डॉक्टरों के द्वारा ऐसी मेडिसिन लिखकर दी जा रही है, जो कि सिम्स में ही उपलब्ध नहीं है। वहीं पर मरीजों को लाचारी का सामना करना पड़ रहा है, मरीज के परिजन खुद मरीजों को ढोने काम कर रहे हैं, लिफ्ट खराब है, अगर लोगों को इलाज करवाना है या किसी मरीज को ऊपर जाना है, तो तीसरे माले तक पैदल मरीज को लेकर जाना पड़ेगा या तो खुद उठाकर लेकर जाना पड़ेगा। ऐसी व्यवस्था सिम्स आयुर्विज्ञान संस्थान केंद्र का है। शासन और प्रशासन के कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है।

यहां के सुपरिटेंडेंट का कहना यह है, कि यहां पर सब कुछ सही है…! ठीक जहां मरीजों के लिए पर्ची कटती है, उसके ठीक विपरीत दिशा में कबाड़ का अवैध जखीरा पड़ा हुआ है, जिससे दुर्गंध और सड़ांध मार रही है। हाल ही में यहां नर्सिंग स्टाफ ने लगातार हड़ताल किया, क्योंकि 1 वार्ड में एक नर्स की ड्यूटी… जहां पर 25 से 30 मरीज है, यहां नर्सिंग स्टाफ की भी कमी है, उसकी भर्ती के लिए भी कोई प्रक्रिया नहीं की गई है। ऐसे में सिम्स प्रबंधन की लापरवाही सामने नजर आ रही है।

यहां पर दवाइयों की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं, एक्सरे से लेकर सोनोग्राफी मशीन भी नाकाम साबित नजर आ रही है, यहाँ डॉक्टर एक्सरे, सोनोग्राफी और मेडिसिन लेने के लिए बाहरी प्रीकैप्शन दे रहे हैं। वहीं बाथरूम इतनी बदबू मार रही है, कि मरीजों का तो जाना दूर परिजन भी जाना पसंद नहीं करेंगे, ऐसे में यह देखना है, कि स्वास्थ विभाग के आला अधिकारी इस पर ध्यान देते हैं, कि नहीं… क्या यह लचर व्यवस्था हमेशा रहेगी बरकरार…?

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...