Raftaar News Cg

2 माह के बच्चें का शव लेकर गतौरा के ग्रामीण पहुंचे मस्तूरी थाना….! आंगनबाड़ी में टीका लगने से मौत का लगाया आरोप…? पीएम रिपोर्ट के पश्चात पता चलेगी मौत की वजह…!

मस्तूरी:- (विमल कांत की रिपोर्ट) थाना परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्राम गतौरा के ग्रामीण 2 माह के बच्चें के शव को गोद में लेकर मस्तूरी थाना पहुंचे। परिजनों ने गलत टीका लगाए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि बच्चें की मौत कैसे हुई। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर शहर से लगे ग्राम गतौरा में रहने वाले राजू कैवर्त व उसकी पत्नी दुर्गा अपने दो माह के बच्चें प्रिंस को लेकर शुक्रवार को स्थानीय आंगनबाड़ी गए थे। जहाँ डेढ़ माह में लगने वाले नवजात बच्चों का टीका एएनएम बच्चें को लगाया गया। आंगनबाड़ी में टीका लगने से सामान्य बुखार आने की बात कहीं गयी, परन्तु परिजनों को किसी प्रकार की दवा नहीं दी गई। बच्चें को परिजन अस्पताल लेकर जाते इससे पहले उसकी घर पर ही मौत हो गई। टीका लगाने के पहले जिस बच्चें को स्वस्थ देखा था उसकी मौत की खबर सुनकर ग्रामीण भौचक्क रह गए। बच्चें की मौत से आक्रोशित ग्रामीण व परिजन बच्चें का शव लेकर मस्तूरी थाना पहुंच गए। बच्चें की बड़ी माँ का आरोप है, कि लापरवाही पूर्ण टीका लगाने से बच्चें की मौत हुई है। दोषियों पर कार्यवाई की होनी चाहिए।

खण्डचिकितस्क अधिकारी नंद राज कवर-

खण्डचिकितस्क अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण केंद्र में कई बच्चों को भी टीका लगा हैं, इस बच्चे की मौत होने का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...