BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी; आवास योजना में बड़ी लापरवाही उजागर, पात्र हितग्राहियों की पहली किस्त गलत खातों में ट्रांसफर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत जुनवानी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। पात्र हितग्राहियों को दी जाने वाली पहली किस्त की राशि गलत बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई, जिसके कारण वास्तविक लाभार्थी अब तक अपना आवास निर्माण शुरू नहीं कर पाए हैं। पीड़ित रामकिशुन रजक मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। उनके दो पुत्र दिनेश और मनोज को योजना के तहत 40-40 हजार रुपए की पहली किस्त स्वीकृत हुई थी। लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते यह राशि हमनाम अन्य ग्रामीणों के खातों में भेज दी गई। रामकिशुन के अनुसार जिन व्यक्तियों को राशि मिली है, उनके पिता के नाम भी अलग हैं, फिर भी भुगतान प्रक्रिया में इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई, यह गंभीर सवाल खड़ा करता है। राशि न मिलने से दिव्यांग पिता और पूरा परिवार आर्थिक संकट में है और आवास निर्माण शुरू नहीं कर पा रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी न तो राशि वापस आई है और न ही विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई हुई है।

एफआईआर दर्ज कराने का प्रावधान, फिर भी कार्रवाई ठप…….

जानकारी के अनुसार यदि सरकारी राशि गलत खाते में चली जाती है तो उसे लौटाना अनिवार्य है। निर्धारित समय में राशि वापस न करने पर संबंधित व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज करने का भी प्रावधान है। इसके बावजूद विभाग अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से तत्काल जांच कराते हुए पात्र हितग्राहियों को उनकी राशि वापस दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...