Raftaar News Cg

बेलतरा तहसील के ग्राम अकलतरी व धौरामुड़ा में राजस्व समस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन…! जानिए कब और किन समस्या की होगी निराकरण….? 

बेलतरा:- (विजय साहू की रिपोर्ट) बेलतरा तहसील में शासन की मंशा अनुरूप, जिला कलेक्टर के आदेशानुसार आमजनों के बीच आमजनों की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण हेतु ग्राम अकलतरी में सोमवार 13 मार्च को एवं धौरामुड़ा में बुधवार 15 मार्च को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक राजस्व समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस राजस्व समस्या निवारण शिविर में तहसीलदार शशिभूषण सोनी, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश चंद्रवंशी, राजस्व निरीक्षक सतीश कश्यप, राजस्व निरीक्षक मनीष शुक्ला के अलावा तहसील के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

शिविर में इन समस्याओं का होगा निराकरण-

राजस्व संबंधी संशोधन, भुईयां एवं ई-कोर्ट प्रणाली, फौती, वसीयत, दानपत्र, विक्रय विलेख, उत्तराधिकार के आधार पर नामांतरण और खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा, अभिलेख शुद्धता, व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई, अवैध कब्जा, शोधन क्षमता प्रमाणपत्र, वन अधिकार पट्टा, आरआरसी वसूली, भू राजस्व, मिसल, अधिकार अभिलेख, बी-1, खसरा, जाति निवास आय प्रमाण पत्र, नकल प्रति प्राप्त करने, गांव में सीमा चिन्ह निर्माण।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....