Raftaar News Cg

फ्रांस के कान्स वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ी फिल्म किरण का हुआ चयन….! रचा इतिहास….?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म किरण ने कान्स वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल में ऑफिशियल सिलेक्शन पाया है, आपको बता दें कि यह पहली ऐसी छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म है, जिसे कान्स वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल में ऑफिशियल सिलेक्शन मिला हैै, जैसा कि आप सभी जानते हैंं, कि इस फिल्म ने अब तक 22 इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ऑफिशियल सिलेक्शन पाया है एवं 14 इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अवार्ड जीता है।

यह फिल्म छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी फीचर फिल्म है, जिसने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इतने अवार्ड जीते हैंं। चैप्लिन इंडिपेंडेंट फिल्म फेस्टिवल, हर्षिका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल साउथ कोरिया के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी छत्तीसगढ़ी फिल्म किरण ने बेस्ट इंडियन फीचर फिल्म का अवार्ड जीता है। इससे पहले अखिलेश ने गोल्डफिश इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता था, अभी कुछ दिन पहले ही इस फिल्म ने यूएई के पाम आईलैंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एशियन फिल्म का अवार्ड भी जीता था। आपको बता दें कि यह पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म है, जिसे किसी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एशियन फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है, इससे पहले इस फिल्म में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, इससे पहले इस फिल्म ने तमिलनाडु के सरवीन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ी फिल्म किरण ने बेस्ट कांसेप्ट का अवार्ड जीता है, इससे पहले दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी बेस्ट कांसेप्ट का अवार्ड जीता था और सिंगापुर के टेक्का इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अखिलेश पांडेेय ने बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी जीता है,  आपको बता दें कि उनकी फिल्म किरण लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इससे पहले इस फिल्म ने स्वीडन ब्रिटेन सिंगापुर तमिलनाडु चेन्नई में भी अवार्ड जीत चुकी है और आपको बता दें कि यह फिल्म जो कि थर्ड जेंडर के संघर्षों को बताती है। इस फिल्म ने लगातार अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अच्छा प्रदर्शन किया है और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समुदाय के द्वारा इस फिल्म को काफी सराहा जा रहा है। इस संदर्भ में जब हमने इस फिल्म के निर्माता निर्देशक व अभिनेता अखिलेश पांडेय से बात की तब उन्होंने बताया कि इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना मिल रही है और अभी आने वाले दिनों में और भी बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का चयन हो सकता है। जब हमने उनसे फिल्म को बनाते हुए किस प्रकार की समस्याओं का सामना उन्हें करना पड़ा पूछा तब उन्होंने बताया कि इस फिल्म को बनाना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था और सभी लोगों के सहयोग से उन्होंने इस फिल्म को बनाया है और इस फिल्म की सफलता का श्रेय वह अपने फिल्म के सभी साथियों को देना चाहते हैं, क्योंकि यह फिल्म सभी लोगों के द्वारा किए गए सहयोग से ही बन पाई है। इस फिल्म को बनाने में इरा फिल्म्स अमित जैन का बहुत बड़ा योगदान है, इस फिल्म के कार्यकारी निर्देशक मुंबई के सावन वर्मा है, इसमें संगीत व गायन सुनील सोनी ने किया है एवं गीतकार चंद्रप्रकाश है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका अखिलेश पांडेय, संजय श्रीवास्तव, किरण सिंह, आरसी गुप्ता, आनंद ताम्बे, डॉ. आरती पांडेय, संजय दुबे, डॉक्टर अरुण पटनायक, डॉक्टर नत्थू लाल पटेल, डॉ.अंजू शुक्ला, दिनेश सिंह राजपूत, सोनू महंत, मनोज ठाकुर, सनी मनीष भटेजा, आराध्या सिन्हा, सोनल अग्रवाल, दिशा सिंह राजपूत, श्वेता दुबे, सोनम दुबे, अजय शर्मा, एस विश्वनाथ राव, दिनेश पांडे, रामअवतार निर्मलकर, सुमित दुआ, चंचल सलूजा, सुनील दत्त मिश्रा, शैलेंद्र तिवारी, भवर बंजारे, मोनू रजक, सत्येंद्र विशाल, नीरज, अतुल, नरेंद्र चंदेल, वीरेंद्र गहवई, पंकज गुप्ता, उमेश सिंह ठाकुर, श्रेया दत्ता, अमृतेश मिश्रा, अमित तिवारी, आदित्य पांडे, आरव पांडे, काश्वी पांडे आदि ने निभाया है। इस फिल्म के कार्यकारी निर्देशक मुंबई के सावन वर्मा, कास्टिंग डायरेक्टर मनमोहन पात्रे घनश्याम, प्रोडक्शन मैनेजर अभिषेक गौतम व संपादन दरस विश्वकर्मा के द्वारा किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...