ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम……

कांकेर: (प्रांशु क्षत्रिय) चारामा थाना क्षेत्र के उड़कुड़ा गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में डूबने से छह साल के दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत हो गई। मृतक बच्चों के नाम लोमेश जुर्री और आयुष जुर्री हैं। दोनों दूसरी कक्षा में पढ़ते थे। जानकारी के अनुसार, रविवार लगभग दोपहर 2 बजे गांव के तीन बच्चे खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंचे। इनमें से एक बच्चा किनारे खड़ा रहा, जबकि लोमेश और आयुष पानी में उतरकर खेलने लगे। खेल-खेल में वे गहरे पानी की ओर बढ़ गए और देखते ही देखते पानी में डूब गए। कुछ देर बाद जब दोनों नजर नहीं आए, तो किनारे खड़े बच्चे ने रोना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने तुरंत बच्चों को तालाब से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की। इसी दौरान चारामा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। दोनों बच्चों को तत्काल चारामा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...