Raftaar News Cg

गढबो नवा छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण में मील का पत्थर साबित होगा यह बजट: श्रीवास

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में आज छत्तीसगढ़ का 5वां बजट पेश किया। बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केश शिल्प बोर्ड उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के भरोसे का बजट है, सर्वहारा वर्ग के लोगों के जन आकांक्षाओं का बजट है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भत्ता 6500 से बढाकर 10 हजार रुपए करने और आंगनबाड़ी सहायिकाओं का 3550 से बढ़ाकर 5 हजार रूपए करने, मितानीनों को 2200 रुपए अतिरिक्त मानदेय देने और ग्राम पटेलों को 6500 रुपए प्रतिमाह देने, 18 वर्ष से 35 वर्ष तक के शिक्षित बेरोजगारों को प्रतिमाह 2500 रुपये भत्ता देने की घोषणा वहीं शिक्षा के क्षेत्र में नई-नई क्रांति की शुरुआत की घोषणा में 101 नवीन आत्मानंद विद्यालय, 23 नवीन महाविद्यालय एवं 36 शासकीय आईटीआई खोले जाने का बजट में प्रावधान किया है वहीं बुजुर्गों, दिव्यांगों तथा विधवाओं का निराश्रित पेंशन बढ़ाया है। श्रीवास ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत दिए जाने वाली राशि 25000 से बढ़ाकर 50000 रुपये तक दिए जाने का प्रावधान रखे हैं। मुख्यमंत्री सड़क सुगम योजना के अंतर्गत 150 करोड रुपए का प्रावधान रखे हैं। नाबार्ड के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के लिए 150 करोड़ रुपए का प्रावधान रखे हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश में 4 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाने का प्रावधान किए हैं। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा केश शिल्प बोर्ड को नए सेटअप की मंजूरी दिए जाने का भी श्रीवास ने स्वागत किए हैं, यह बजट छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए भरोसेमंद बजट है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...