Raftaar News Cg

राष्ट्रीय महाधिवेशन…! कांग्रेसजनों में उमड़े उल्लास, उम्मीद और विश्वास ने किया तय….? छत्तीसगढ़ में आएगी पुनः कांग्रेस सरकार: चित्रकांत

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) कांग्रेस पार्टी की 85 वीं महाअधिवेशन देश की दशा और दिशा तय करेगी, उक्त बाते छत्तीसगढ़ केश शिल्प बोर्ड उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास ने कही।

उन्होंने कहा की महाकुंभ रूपी महाअधिवेशन में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का यह उत्साह बता रहा है, कि कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही है। उर्जा से लबरेज कार्यकर्ता जनता के मुद्दों पर लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस के महाधिवेशन में उमड़े उल्लास, उम्मीद और विश्वास ने यह तय कर दिया है। कि छत्तीसगढ़ में पुनः कांग्रेस की सरकार आ रही है, केंद्र की तानाशाही नीति और विफलताओं को कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। चित्रकांत श्रीवास ने राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री केश शिल्प बोर्ड अध्यक्ष महेंद्र गहलोत तथा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के सहचुनाव प्रभारी रहे, प्रकाश सोनवणे से मुलाकात कर सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों का विस्तार पूर्वक जानकारी दिए तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर मार्गदर्शन मांगा और आशीर्वाद लिया। छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक सफलता पूर्वक महासम्मेलन संपन्न होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम तथा संगठन के सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...