Raftaar News Cg

बुजुर्ग रिटायर्ड कर्मी हुआ लूट का शिकार…..! आरोपी हुए चंद घंटों में गिरफ्तार….! ट्रेन से मध्यप्रदेश भाग रहे थे आरोपी… जानिए पुरा मामला….?

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) प्रार्थी शिव कुमार चन्द्रा पिता स्व. दाउराम चन्द्रा उम्र 65 वर्ष निवासी कपिल नगर सरकण्डा द्वारा सरकंडा थाने में उपस्थित होकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया गया कि वह कील पेस्ट इंडिया लिमिटेड भोपाल मध्यप्रदेश के रिटायर्ड कर्मचारी है, जो आज हुण्डई चौक स्थित स्टेट बैंक से चेक के माध्यम से 2,50,000 रुपए आहरण कर थैला में रखकर पैदल अपने घर कपिल नगर आ रहा थे। घर जाते वक्त दोपहर करीब 02.30 बजे घर के पहले मोहल्ले में साहू जी के मकान के पास पहुंचे थे, तभी एक व्यक्ति स्कूटी में आगे तरफ से आया और रकम रखे थैले को लूट कर भाग गया। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध कायम कर मामला विवेचना कार्यवाही में लिया गया एवं थाना क्षेत्र में हुए संवेदनशील की घटना सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह को दिया गया। जिनके निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र कुमार जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा पूजा कुमार के कुशल मार्गदर्शन में प्रकरण के आरोपी की पतासाजी एवं लूट की रकम बरामदगी के लिए थाना सरकण्डा एवं एसीसीयू सेल बिलासपुर के साथ संयुक्त टीम बनाकर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटेज का अवलोकन कर संदेही का फोटो निकाल कर व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल किया गया। व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल होने पर मुखबिर द्वारा उक्त संदेही को पहचान करते हुये, दिलीप रेलवानी निवासी मसानगंज का रहने वाला बताया गया। मुखबीर के बताये अनुसार संदेही के घर दबिस दिया गया। जो अपने पत्नि के साथ घर से फरार रहना पाया गया। इस बीच तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीवी फूटेज के आधार पर जानकारी मिला कि आरोपी अपने पत्नि के साथ उत्कल एक्सप्रेस से उमरिया मध्यप्रदेश जा रहा है। जिस पर थाना सरकण्डा एवं एसीसीयू सेल की संयुक्त टीम उत्कल एक्सप्रेस की अगली स्टापेज पेण्ड्रारोड रवाना होकर स्थानीय पुलिस एवं जीआरपी के साथ मिलकर सघन चेकिंग कर आरोपी व उसकी पत्नी को हिरासत में ले कर पूछताछ कर तलाशी ली गई। जो लूटे गए रकम उसके ट्रेवलिंग बैग से बरामद किया गया। इस प्रकार लूट के घटना के 4 घंटों के भीतर ही बिलासपुर पुलिस द्वारा लूट के समस्त रकम सहित 2 आरोपी एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई।

घटना में बरामद समान-

आरोपी-

1.दिलीप रेलवानी पिता किशोर चंद रेलवानी उम्र 22 वर्ष निवासी मसानगंज थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)

2. रूखमणी देवी रेलवानी पति दिलीप रेलवानी उम्र 21 वर्ष निवासी मसानगंज थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)

अपराधिक प्रवृत्ति का है, आरोपी दिलीप-

आरोपी दिलीप रेलवानी अपराधिक प्रवृत्ति का है, इसके विरुद्ध तारबहार थाना में भी पूर्व में अपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।

उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान-

निरीक्षक फैजुल होदा शाह, निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, उप निरीक्षक अजय वारे, प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह, बलवीर सिंह, आरक्षक राहुल सिंह, सोनू पाल, विवेक राय, संजीव जांगड़े, निखिल जाधव, बोघुराम कश्यप।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...