BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, गांव में मचा हड़कंप..आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पथरताल (जोेरवा) में मंगलवार सुबह एक युवक की पेड़ पर लटकी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अभिषेक सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष पिता स्व. अरुण सिंह ठाकुर निवासी पथरताल रोज की तरह मंगलवार तड़के करीब 5 बजे काम पर जाने के लिए घर से निकला था। कुछ देर बाद उसने अपने छोटे भाई ओम सिंह को मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज भेजा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। मैसेज पढ़ते ही परिजन घबरा गए और तुरंत उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। आशंका के चलते जब परिजन खेत की ओर पहुंचे, तो घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर एक बोहार के पेड़ से चादर के सहारे युवक का शव लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना मस्तूरी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की है। फिलहाल युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...