BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जिला स्तरीय राज्योत्सव 2025: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन ने दिव्यांगजनों को दी सौगात..ट्रायसायकल और व्हीलचेयर पाकर खिल उठे मुस्कान— कहा, “अब नहीं झेलनी पड़ेगी मुश्किलें”

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 के जिला स्तरीय आयोजन में संवेदनशीलता और सेवा का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। पुलिस परेड मैदान में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए जिले के दिव्यांगजन हितग्राहियों को ट्रायसायकल और व्हीलचेयर वितरित किए। राज्योत्सव के मंच से जब दिव्यांग हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्रायसायकल और व्हीलचेयर प्रदान की गई, तो उनके चेहरों पर खुशी झलक उठी। लाभान्वितों ने कहा कि अब उन्हें आने-जाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा और उनकी ज़िंदगी में नई सुविधा और आत्मनिर्भरता आई है। कार्यक्रम के दौरान बिल्हा के देवकिरारी निवासी रामअवतार धोबी और मस्तूरी भदौरा के रमेश पात्रे को मोटराइज्ड ट्रायसायकल दी गई। चांटीडीह की अनारकली ईरानी और खजुरी नवागांव की देवारी यादव को व्हीलचेयर, वहीं बिल्हा के धमनी निवासी सुखदेव लाल सूर्यवंशी एवं तिफरा के राजू साहू को ट्रायसायकल प्रदान की गई। राज्यमंत्री तोखन साहू ने सभी हितग्राहियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में चल रहे तीन दिवसीय राज्योत्सव 2025 (2 से 4 नवम्बर) में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का भी विशेष प्रदर्शन किया जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...