ChhattisgarhRaftaar News Cg

ब्लू वाटर में नहाने गए दो स्कूली छात्र डूबे, SDRF की रेस्क्यू टीम कर रही तलाश…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी में प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट ब्लू वाटर में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां नहाने गए दो स्कूली छात्र पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, डूबने वाले छात्रों की पहचान जयेश साहू और मृदुल वंजारिया के रूप में हुई है। दोनों कक्षा 10वीं के छात्र बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों अपने 7 से 8 दोस्तों के साथ ब्लू वाटर घूमने आए थे। नहाने के दौरान दोनों छात्र अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पानी गहरा होने के बावजूद छात्र मस्ती में आगे बढ़ गए थे और देखते ही देखते दोनों पानी के भीतर समा गए। उनके दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मना थाना पुलिस और SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची। डाइवर्स पानी में उतरकर छात्रों की तलाश कर रहे हैं। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन मौजूद हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों से दूर रहने की अपील की है। जानकारी के अनुसार, ब्लू वाटर रायपुर और आसपास के युवाओं के बीच एक लोकप्रिय पिकनिक और फोटो पॉइंट बन चुका है, लेकिन यहां सुरक्षा इंतज़ामों की कमी को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पानी का स्तर अचानक गहरा हो जाता है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। मना थाना प्रभारी ने बताया कि SDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है और जल्द ही दोनों छात्रों को खोज निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना अनुमति के इस क्षेत्र में नहाने या तैरने की कोशिश न करें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...