ChhattisgarhRaftaar News Cg

भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल……

बालोदबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में आज सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भाटापारा-नारायणपुर मार्ग पर लक्ष्मी अपार्टमेंट के पास हुआ, जब एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई और उसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल पर चार युवक सवार थे। तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने की वजह से बाइक सड़क पर फिसल गई और ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल युवकों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान पता चला कि मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जिससे मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा। ट्रक और बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि...