ChhattisgarhRaftaar News Cg

तालाब में डूबने से हाथी शावक की मौत, एक साल में पांचवीं घटना…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में हाथियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला छाल रेंज के ग्राम ओरा नारा का है, जहां तालाब में डूबने से एक हाथी शावक की मौत हो गई। मृत शावक की उम्र करीब आठ माह बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने सुबह तालाब में शावक का शव देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले एक साल में इसी क्षेत्र में पानी में डूबने से यह पांचवीं हाथी शावक की मौत है। लगातार हो रही इन घटनाओं से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस इलाके में फिलहाल 62 हाथियों का बड़ा झुंड सक्रिय है, जो अक्सर ग्रामीण इलाकों में भी पहुंच जाता है। वन विभाग ने घटना की पुष्टि की है और कहा है कि मामले की जांच की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ... कटघोरा में अटल प्रतिमा घोटाले पर फूटा जनाक्रोश, FIR की मांग को लेकर अटल परिसर में धरना..युंका नेताओं... सुनिए मंत्री तोखन साहू; चुनाव में हाथ जोड़कर मांगे थे वोट, आज सीपत–कुली सड़क की फरियाद लेकर पहुंचे भ... सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र... रतनपुर में बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ रहा था चरवाहा, 33 केवी हाईटेंशन लाइन ने छीन ली जिंदगी..लोहे ... कोटा; पुरानी रंजिश में किसान की बेरहमी से हत्या, दो युवकों ने डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला..गांव में... बिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत; 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड को लेकर गडकरी से मिले तोखन ...