BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; दो साल पुराने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, अवैध संबंध के शक में बेटे ने दोस्त संग की हत्या, फिर फेंक दिया शव रेलवे ट्रैक पर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा थाना क्षेत्र में दो साल पुराने ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण मृतक और आरोपी की मां के बीच अवैध संबंध बताया जा रहा है। घटना वर्ष 2023 की है, जब तोरवा क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर विनोद महंत का शव संदिग्ध हालत में मिला था। मृतक के हाथ और जांघ पर रस्सी बंधी थी और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे मर्ग दर्ज किया था, लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जांच को आगे बढ़ाया गया। पूर्व सीएसपी अक्षय प्रमोद सबद्रा ने मामले में कई अहम सुराग जुटाए थे। उनके ट्रांसफर के बाद वर्तमान सीएसपी कोतवाली गगन कुमार (आईपीएस) ने जांच की बागडोर संभाली और साक्ष्यों व बयानों के आधार पर पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक विनोद महंत का संबंध राजकुमारी पासी नामक महिला से था। पूछताछ में राजकुमारी ने बताया कि एक दिन उसका बेटा कृष्णा पाल (24) अपने दोस्त मनोज पाल उर्फ धन्ना (21) के साथ घर आया, जहां उसने अपनी मां को विनोद महंत के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। गुस्से में कृष्णा ने अपने दोस्त मनोज के साथ मिलकर विनोद पर हमला कर दिया। दोनों ने पहले लोहे की रॉड और मुक्कों से विनोद को बुरी तरह पीटा। जब वह बेहोश हो गया, तो उसे मृत समझकर गमछे से बांधकर निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। लेकिन जब विनोद ने हलचल की, तो दोनों वापस लौटे और पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों कृष्णा पाल और मनोज पाल को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि...