ChhattisgarhRaftaar News Cg

वीआईपी चौक सड़क हादसा, बस की टक्कर से युवक की मौत….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के वीआईपी चौक में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कांकेर रोडवेज की बस ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान खिलेश्वर साहू (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सुबह करीब 6 बजे के बीच बाइक से महासमुंद की ओर जा रहा था। इसी दौरान बस नंबर सीजी 04 पीबी – 8100 ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर के बल गिरने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
निजी फोटो वायरल करने की धमकी: ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने खाया जहर, ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्... शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग निकली नवविवाहिता: रेलवे ट्रैक पर हादसा, युवक की मौत...महिला गंभीर। कोरबा में आधी रात गुंडों का तांडव, फायरिंग और मारपीट के बाद सड़क किनारे फेंका, ASI के बेटे को कुचला,... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक गिरफ्तार..पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोपी भेजा गया जेल! बिलासपुर; एशिया पर भारत का कब्जा, बिलासपुर के अवी मानिकपुरी ने बढ़ाया शहर का मान; अंडर-18 हॉकी एशिया... बिलासपुर; पेयजल संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल कल, नगर निगम कार्यालय का होगा घेराव; कांग्रेस भवन से प... बिलासपुर; पुराना बस स्टैंड के लॉजों पर निगम का धावा; रामेश्वरम लाज सील, शर्मा और कृष्णा की फाइलें जब... सीपत; रेल्वे फाटक के पास मिला वृद्धा का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..पुलिस जुटी जांच में! बिलासपुर; रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप... बिलासपुर; एनीकट में नहाने गया युवक नदी में डूबा, देर रात पानी में तैरता मिला शव...पोस्टमार्टम रिपोर्...