Raftaar News Cg

देखिए वीडियो…..! अपना आवास मांगने पर लाठी और लात दे रही कांग्रेस: डॉ.बांधी 

 

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) सारंगढ़ जिले के सारंगढ़ विधानसभा की विधायक के निवास का घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं पर वहां मौजूद कांग्रेस नेताओं ने हमला कर दिया। जिससें भाजपा कार्यकर्ता को गंभीर चोटें आई हैं, बता दें कि सारंगढ़ में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े के निवास का घेराव करने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ता अपने आवास की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे, जिसे सुन भड़के कांग्रेस नेताओं ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर भाजपा कार्यकर्ता की जमकर पिटाई कर दी। जैसे ही जानकारी अन्य लोगों तक पहुंची पूरे क्षेत्र में बवाल मच गया। आनन-फानन में लोगो ने बीच बचाव कर भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके चंगुल से छुड़ाया। जानकारी मिलने पर मोर आवास मोर अधिकार यात्रा का नेतृत्व करने पहुंचे भाजपा के बड़े पदाधिकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान वहां उपस्थित मस्तूरी विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने भूपेश सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि जब से राज्य में कांग्रेस की सरकार आई है, लायन आर्डर की स्थिति बद से बदतर हो गई है। सारंगढ़ में मेरी उपस्थिति में अपने आवास का अधिकार मांगने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेसियों ने लात घुसे से पीटा, इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस की सरकार की गरीबों को आवास देने में कोई रुचि नहीं है, कांग्रेस बस्तर में भाजपा नेताओं को टारगेट कर उनकी हत्या करवा रही है, अपने आवास का अधिकार मांगने वाले कार्यकर्ताओं को लात और लाठी से पीटा जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर अकारण एफआईआर दर्ज की जा रही है। मस्तूरी विधायक ने पुलिस प्रशासन व कांग्रेस की मिलीभगत का आरोप लगाया है और जल्द ही आरोपियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है।

घर पर नहीं मिली विधायक-

मोर आवास मोर अधिकार यात्रा आज सारंगढ़ में सदर बाजार होते हुए लगभग 1 किलोमीटर का फासला तय कर कर विधायक उत्तरी जांगड़े के निवास का घेराव करने पहुंची थी, लेकिन इस दौरान विधायक अपने निवास पर मौजूद नहीं मिली जिसके बाद ज्ञापन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध प्रकट किया। आज मोर आवास मोर अधिकार यात्रा में मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी समेत भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुभाष, प्रभारी निर्मल सिन्हा, सह प्रभारी छत्र सिंह, पूर्व विधायक केराबाई, पूर्व विधायक कामता जोल्हे, पूर्व विधायक शमशेर सिंह भाजपा के महामंत्री मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...