BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; नाले से मिली युवक की लाश, चौक में मचा हड़कंप..हत्या या हादसा? पुलिस कर रही जांच!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के हृदयस्थल माने जाने वाले श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित रोटरी चौक पर सोमवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नगर निगम की सफाई टीम नाले की सफाई के लिए पहुंची। जैसे ही कर्मचारियों ने नाले की जाली खोली, भीतर एक युवक की लाश तैरती हुई दिखाई दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालकर पंचनामा कार्यवाही की गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम करीब 5 बजे नाले से तेज दुर्गंध आने लगी थी, जिसके बाद सफाई कर्मियों को बुलाया गया। जाली हटते ही पानी के भीतर लाश दिखाई दी, जिससे सभी सन्न रह गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत हादसा है या हत्या। रहस्यमयी मौत ने क्षेत्र में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....