ChhattisgarhRaftaar News Cg

मां ने हाथी के हमले से बचाई बेटियों की जान, खुद को नहीं बचा सकी, हाथी ने पैर से कुचलकर मार डाला………

मनेंद्रगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के ढाब गांव में दर्दनाक हादसा, जनकपुर पार्क परिक्षेत्र का मामला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले के जनकपुर पार्क परिक्षेत्र के ढाब इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक मां ने जंगली हाथी के हमले से अपनी दोनों बेटियों की जान तो बचा ली, लेकिन खुद की जान गंवा दी। मृतका का नाम इतवरिया बाई बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 6 अक्टूबर की रात इतवरिया बाई अपने कच्चे मकान में चार साल की बेटी जानकी और दो साल की बेटी रामकली के साथ सो रही थी। तभी अचानक एक जंगली हाथी ने उनके घर पर हमला कर दिया। हाथी ने पहले घर को बुरी तरह तोड़ डाला और अंदर घुसने लगा। इस दौरान इतवरिया ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों बेटियों को गोद में उठाया और घर से बाहर भागी। लेकिन जैसे ही वह दरवाजे से बाहर निकली, हाथी ने उस पर हमला कर दिया। इतवरिया ने अपनी दोनों बेटियों को दूर फेंककर उनकी जान बचा ली, मगर खुद हाथी के पैरों तले कुचल गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त महिला का पति हरिसिंह और बड़ा बेटा घर पर नहीं थे। हादसे में घायल दोनों बच्चियों को जनकपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बड़ी बेटी जानकी का पैर फ्रैक्चर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हाथियों की आवाजाही बनी रहती है, लेकिन वन विभाग की ओर से गांववासियों को पहले से कोई चेतावनी नहीं दी जाती। यह घटना मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीर समस्या को एक बार फिर उजागर करती है। थाना पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...