BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; बेटे ने पिता की कर दी हत्या, दुकान के कब्जे को लेकर हुआ था विवाद……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी में एक बेटे ने अपने ही पिता की लाठी से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया। मामला चाय-नाश्ते की दुकान के कब्जे को लेकर हुए विवाद का है। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र के बीच दुकान चलाने को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार, ग्राम बिनौरी निवासी हरप्रसाद यादव और उसका बेटा टिल्ली उर्फ राजेश यादव काठाकोनी के पास चाय-नाश्ते की एक छोटी दुकान चलाते थे। यही दुकान दोनों परिवारों के गुजर-बसर का एकमात्र जरिया थी। सोमवार, 6 अक्टूबर की रात दोनों शराब के नशे में थे। इस दौरान दुकान लगाने को लेकर फिर से झगड़ा शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। गुस्से में बेटे टिल्ली ने घर में रखी लाठी उठाई और अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हरप्रसाद खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के पंच मोहन भारद्वाज और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर घायल को सिम्स अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान मंगलवार को हरप्रसाद की मौत हो गई। पंच मोहन भारद्वाज ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे टिल्ली उर्फ राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच किसी तरह की पुरानी रंजिश नहीं थी। दोनों के बीच केवल दुकान चलाने को लेकर विवाद होता था। लेकिन शराब के नशे में बेटे ने आपा खो दिया और पिता की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...