ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

भीषण सड़क हादसा, नशे में धुत कपड़ा व्यापारी की कार ने पांच लोगों को रौंदा, एक की मौत……

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के भटगांव क्षेत्र में  हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, नशे में धुत इको कार चालक सूर्यदेव अग्रवाल CG 04 HC 0364 ने तेज रफ्तार में करीब तीन किलोमीटर तक कार दौड़ाते हुए कई लोगों को कुचल दिया। इस दौरान एक व्यक्ति को लगभग 300 मीटर तक घसीटा गया, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तब शुरू हुआ जब कार ने सबसे पहले एक युवक को टक्कर मारी। इसके बाद घबराया हुआ चालक और तेज रफ्तार में भागने लगा, जिससे रास्ते में बाइक और साइकिल सवार भी उसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार गंगरेल की ओर से आ रही थी और जैसे ही वह ‘दीदी की रसोई’ के पास पहुंची, उसने एक राहगीर को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी ने भागने की कोशिश में एक के बाद एक पांच लोगों को टक्कर मार दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने कार का पीछा कर गोकुलपुर के पास आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान सूर्यदेव अग्रवाल, निवासी धमतरी, के रूप में हुई है, जो फुटकर कपड़ा व्यापारी बताया जा रहा है। वाहन कपड़े से भरा हुआ था। रुद्री थाना प्रभारी अमित बघेल ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और चार से पांच लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चालक नशे में था और वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...