ChhattisgarhRaftaar News Cg

तालाब में नहाने गए युवक की डूबकर मौत, देर से रेस्क्यू ऑपरेशन पर भड़के लोग…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र के सोनडोंगरी स्थित पहाड़ी तालाब का है। जानकारी के अनुसार, मनराखन पटेल नामक युवक नहाने के लिए तालाब में उतरा था। गहराई का अंदाजा न होने से वह डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, मगर रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 4 घंटे देरी से शुरू हुआ। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने रिंग रोड नंबर-2 पर जाम लगा दिया। हालात बिगड़ने पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी और मामला शांत कराया। देर रात रेस्क्यू टीम ने युवक का शव तालाब से बरामद कर लिया। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं, लोगों ने प्रशासन से सवाल उठाए हैं कि समय रहते रेस्क्यू शुरू होता तो शायद युवक की जान बच सकती थी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...