Raftaar News Cg
राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा में हो रही लगातार गड़बड़ियां…..! भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिलासपुर के नेतृत्व आज होगा पुतला दहन…..?

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा में हो रही लगातार गड़बड़ियों के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर द्वारा आज राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष टी.एस सोनवानी का पुतला दहन किया जायेगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर के जिला अध्यक्ष निखिल केसरवानी ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के निर्देश पर राज्य लोक सेवा के आयोग के अध्यक्ष टी.एस. सोनवानी का पुतला दहन आज दोपहर 1.30 बजे डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैंड बिलासपुर में किया जाएगा। जिलाध्यक्ष केशरवानी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर के समस्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुतला दहन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
