ChhattisgarhRaftaar News Cg

नक्सल प्रभावित इलाकों में तीन फेरीवाले लापता, अपहरण की आशंका….

बीजापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से तीन फेरीवाले लापता हो गए हैं। ये फेरीवाले उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और गांव-गांव जाकर कपड़े, कंबल और तिरपाल बेचते थे। परिजनों ने आशंका जताई है कि नक्सलियों ने इनका अपहरण किया हो सकता है। जानकारी के अनुसार, लगभग 45 दिन पहले अल्ताप और शोएब नामक दो फेरीवाले बासागुड़ा इलाके के पूसबाका से लापता हो गया। वहीं, तीसरा फेरीवाला इमरान मद्देड़ क्षेत्र से गायब हुआ है। इमरान अगस्त से लापता है और 11 सितंबर को भोपालपटनम में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। वह उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला है। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक किसी अपहरण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। परिजनों और साथियों का कहना है कि नक्सलियों ने किसी शक के आधार पर उनका अपहरण किया होगा। एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है और ये खबरें मीडिया के माध्यम से सामने आ रही हैं। बीजापुर एसपी ने भी पुष्टि की है कि इमरान अभी तक लापता है और मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...