ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगाया धोखे का आरोप, सुसाइड नोट बरामद…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां 29 वर्षीय युवक ने गर्लफ्रेंड से धोखा मिलने के बाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक की लाश उसलापुर रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिली है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवक ने प्रेमिका पर रेप केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम गौरव सवन्नी है, जो अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट में रहता था। गौरव शनिवार शाम घर से काले रंग की शर्ट और पैंट पहनकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसी बीच घरवालों को उसका सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि जिस लड़की से उसने प्यार किया, उसी ने उस पर रेप का झूठा आरोप लगाकर केस दर्ज कराया और जेल भेज दिया। गौरव के पिता अशोक सवन्नी ने बताया कि बेटा नोएडा में नौकरी करता था। वहीं उसकी मुलाकात शादी डॉट कॉम जैसी ऑनलाइन साइट से एक युवती से हुई थी। धीरे-धीरे जान-पहचान प्रेम-प्रसंग में बदल गई। लेकिन कुछ समय बाद युवती ने रेप का आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया। इसके बाद नोएडा पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह करीब 15 दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था और तब से गहरे तनाव में था। शनिवार रात करीब 12 बजे अल्का एवेन्यू के पास रेलवे ट्रैक पर उसकी कटी हुई लाश बरामद हुई। सिर और धड़ अलग-अलग मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सौंप दिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला है। युवक के पास से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। गौरव के पिता ने बताया कि बेटे के डिप्रेशन में होने के बावजूद परिवार लगातार उसे समझा रहा था, लेकिन जेल जाने और प्रेमिका के धोखे की घटना से वह उबर नहीं पाया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; हादसों में फंसे लोगों को मिनटों में मिलेगी राहत: यातायात पुलिस बिलासपुर को मिले अत्याधुनिक... बिलासपुर; तुरकाडीह चौक में तलवार लहराकर लोगों को दहशत में फैलाने वाला गिरफ्तार! बिलासपुर; लोकतंत्र सेनानी सुरेंद्र मोहन को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई..तिरंगे में लिपटा पार्थि... बिलासपुर; तखतपुर के होटल में भीषण आग, लाखों का नुकसान, पुलिस जांच में जुटी है! बिलासपुर; तिफरा उपकेंद्र में 40 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर शुरू, बिलासपुर को मिलेगी निर्बाध बिजल... बिलासपुर; एसईसीएल में भू-जल संरक्षण पर मंथन: दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न..जल प्रबंधन, वर्षा जल संचयन ... बिलासपुर; बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा उग्र आंदोलन, जनपद सीईओ का भी करेंगे घेराव: अटल श्रीवास्त... बिलासपुर; स्ट्रीट लाइट का पोल बना करंट का जाल, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 5 मजदूर: सिरगिट्टी में स... बिलासपुर; अपोलो हॉस्पिटल पर गंभीर मरीज की शिफ्टिंग में लापरवाही का आरोप: कांग्रेस ने 7 दिन का दिया अ... बिलासपुर; छठी कार्यक्रम में युवक की पीट-पीटकर हत्या...तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर कार्यक्रम में पह...