झलमला में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ…..! पहले मैच में नगोई की टीम ने मारी बाजी….


सीपत:- ( प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झलमला में एकता क्लब क्रिकेट टीम द्वारा टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया हैं। इस प्रतियोगिता में प्रथम ईनाम बीस हजार व कप, द्रितीय दस हजार व कप और तृतीय ईनाम पाँच हजार व कप रखा गया है।

इस प्रतियोगिता में पहला उद्घाटन मैच नगोई टीम और लखराम टीम के बीच खेला गया, जिसमें लखराम टीम ने बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 80 रन का टार्गेट दिया वहीं नगोई टीम ने छः ओवर में 81 रन बना कर मैच में जीत हासिल कर लिया। शुभारंभ कार्यक्रम में पहुँचे कांग्रेस नेता अशोक राजवाल ने खिलाड़ियों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे आने का मौका दे रही है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने आयोजन समिति को बधाई दिए और सरकार द्वारा खेल को आगे बढ़ाने किए जा रहे सहयोग के बारे में बताया गया। सभी खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मैच के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता अशोक राजवाल, अध्यक्षता सभापति राहुल सोनवानी, विशिष्ट अतिथि सभापति अंकित गौराहा, अरविंद लहरिया, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र यादव, महासचिव विकास दुबे, अथर्व मगर, जानू टंडन उपस्थित रहे।वही आजोजक समिति से जफर, अजीज, अंशु, शेरा, शंभु, विनोद, फ़िरोज़, मुकेश, वारिस, जुल्फिकार सहित ग्रामवासी व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

