ChhattisgarhRaftaar News Cg

आधी रात प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचा शादीशुदा युवक, घरवालों ने पकड़ा और हाथ-पैर बांध जमकर पीटा…..

सुरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पुहपुटरा में मंगलवार को एक अनोखी घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, एक शादीशुदा युवक आधी रात को अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचा। दोनों को घरवालों ने पकड़ लिया और हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई की। मामले की जानकारी पर लखनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों पक्षों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। इस कारण पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, प्रेमिका का पति उस समय बाहर गया था। इसी मौके का फायदा उठाकर प्रेमी उससे मिलने पहुंचा। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच शादी से पहले से प्रेम संबंध थे, लेकिन किसी कारणवश दोनों की शादी नहीं हो सकी। बाद में दोनों की अलग-अलग जगह शादी हो गई। शादी के बाद भी वे मोबाइल के माध्यम से संपर्क में थे। घटना के बाद मंगलवार सुबह समाज के बुजुर्गों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रेमिका को उसके प्रेमी के सुपुर्द कर दिया जाए। लखनपुर थानेदार शशि कांत सिन्हा ने कहा कि दोनों पक्षों ने किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं की है। इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पहली ही मूसलाधार बारिश में डूबा बिलासपुर; निगम के दावों की खुली पोल..नाले-नालियों की सफाई फेल, सड़के... भारी बारिश का असर; बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित! भारी बारिश पर बिलासपुर प्रशासन हाई अलर्ट; कच्चे मकान टूटने पर तुरंत मिलेगी राहत..कलेक्टर ने दिए बचाव... रतनपुर; पड़े-पड़े बड़बड़ाता रहता है…कहकर कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाल... लगातार बारिश से बिलासपुर अलर्ट; कलेक्टर ने रद्द कीं सभी बैठकें..अफसरों को तुरंत फील्ड में उतरने के न... बिलासपुर से सीपत-कोरबा जाने वाले रहें सतर्क; लगरा में जलभराव से सड़क जाम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी.... बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत..शव के हुए कई टुकड़े! बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड; प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार..चौथे दि... खम्हरिया में 71 बेटियों को मिली सरस्वती योजना की साइकिलें..शिक्षा की राह हुई आसान: देवेश शर्मा! विधानसभा में गरजे अटल श्रीवास्तव: डीएपी, डीजल और बिजली संकट पर सरकार को घेरा!