ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 87 पौवा देशी मदिरा जब्त, युवक गिरफ्तार….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। खमतराई थाना पुलिस ने सोमवार को रावांभाठा खेल मैदान के पास छापेमारी कर एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके कब्जे से 87 पौवा देशी मदिरा मसाला, कुल 15.660 बल्क लीटर कीमत लगभग 8,700 रुपए बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभयराज मानिकपुरी 20 वर्ष, पिता शिवा मानिकपुरी, निवासी तिरंगा चौक, रावांभाठा, थाना खमतराई के रूप में हुई है। उसके खिलाफ अप.क. 1067/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं उमनि के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान का उद्देश्य त्योहारों और आयोजनों के समय बढ़ रहे अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाना है। पुलिस का कहना है कि रायपुर में अवैध शराब कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगातार गश्त और छापामारी कर ऐसे कारोबारियों पर नकेल कसी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...