ChhattisgarhRaftaar News Cg

नवरात्रि से पहले बड़ी राहत…कल से सस्ती होंगी कार, टू-व्हीलर, पनीर, घी और रोजमर्रा की चीजें, GST की नई दर लागू…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर से आम लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। सरकार ने जीएसटी (GST) सिस्टम को आसान बनाते हुए अब केवल दो स्लैब— 5% और 18% लागू करने का फैसला किया है। इससे रोजमर्रा की जरूरत की चीजें से लेकर कार-टू व्हीलर और कृषि उपकरण तक सस्ते हो जाएंगे। दरअसल, जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में इस पर सहमति बनी थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 सितंबर को इसकी जानकारी दी थी। वहीं, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर जोर दिया।

रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती…..

नए जीएसटी ढांचे के तहत दैनिक उपयोग के उत्पादों पर टैक्स घटा दिया गया है। अब हेयर ऑयल, टॉयलेट सोप बार, शैंपू, टूथब्रश, टूथपेस्ट जैसे सामान पर 5% जीएसटी लगेगा। पहले इन पर 12% और 18% टैक्स लिया जाता था। इसी तरह टैल्कम पाउडर, फेस पाउडर, शेविंग क्रीम और आफ्टर-शेव लोशन भी सस्ते हो जाएंगे।

सेवाओं पर भी राहत…..

हेल्थ क्लब, सैलून, नाई, फिटनेस सेंटर और योग जैसी सेवाओं पर अब 18% की जगह 5% जीएसटी लगेगा, हालांकि इन पर इनपुट टैक्स क्रेडिट नहीं मिलेगा।

ऑटो सेक्टर में बड़ी कटौती…..

मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और हुंडई मोटर इंडिया जैसी कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतें घटाने की घोषणा कर दी है। लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्ल्यू भी कीमतें घटा रही हैं। टू-व्हीलर कंपनियां भी ग्राहकों को राहत देंगी।

रेल यात्रियों को भी फायदा…..

भारतीय रेलवे ने रेल नीर की कीमत कम कर दी है। अब एक लीटर बोतल 15 रुपये की जगह 14 रुपये और आधा लीटर बोतल 10 रुपये की जगह 9 रुपये में मिलेगी।

किसानों को सीधा फायदा…..

खेती-किसानी के उपकरण और ट्रैक्टर भी सस्ते हो जाएंगे। ट्रैक्टर की कीमतों में 45 हजार से 65 हजार रुपये तक की कमी आएगी। इससे खेती की लागत घटेगी और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...