BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी, तलवार से काटा केक, पटाखों से हंगामा….युवकों का वायरल हुआ वीडियो….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती मिली है। रतनपुर बाईपास रोड पर देर रात कुछ युवकों ने सड़क पर ही जन्मदिन का जश्न मना डाला। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक सड़क पर अपनी गाड़ी रोककर पार्टी कर रहे हैं। तेज आवाज में पटाखे फोड़े जा रहे हैं और तलवार से केक काटा जा रहा है। इस दौरान सड़क पर हुड़दंग मचा, जिससे राहगीर और वाहन चालक परेशान हुए और हादसे की आशंका भी बनी रही। लोगों ने इस घटना को लेकर पुलिस की गश्त और मौजूदगी पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि लगातार ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जो युवाओं के बीच कानून के खौफ की कमी को दर्शाते हैं। पुलिस अधिकारियों ने मामले में जांच शुरू कर दी है। युवकों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि...