BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; मोटिवेशनल स्पीकर की आड़ में ठगी और शोषण..दो छात्राओं से हजारों ऐंठे, होटल में बुलाकर बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में फाइनेंशियल एडवाइजर और मोटिवेशनल स्पीकर का मुखौटा पहनकर दो छात्राओं को ठगने और शारीरिक शोषण की कोशिश करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सरकंडा थाना पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल गांधी (37 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी साहिल गांधी खुद को मोटिवेशनल स्पीकर और फाइनेंशियल एडवाइजर बताकर कॉलेज की छात्राओं को फांसता था। बिलासपुर के कृषि महाविद्यालय की दो छात्राओं को शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर उसने हजारों रुपये ऐंठ लिए। जब छात्राओं को निवेश के बदले कोई लाभ नहीं मिला, तो उन्होंने पैसे वापस मांगे। इसी दौरान साहिल ने एक छात्रा को होटल में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया, जबकि दूसरी छात्रा से अश्लील बातें कर मानसिक रूप से परेशान करने लगा। दोनों छात्राएं पूरी तरह परेशान होकर सरकंडा थाने पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी साहिल गांधी को गिरफ्तार कर लिया।

भोली-भाली युवतियों को बनाता था शिकार……

पुलिस जांच में पता चला है कि साहिल गांधी एक निजी कंपनी में फाइनेंशियल एडवाइजर के तौर पर काम करता था, लेकिन असल में वह अपने झूठे प्रोफाइल के जरिए भोली-भाली छात्राओं को फंसाकर आर्थिक ठगी और शारीरिक शोषण की साजिश रचता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला सामने आने के बाद शहर में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है और छात्राओं में भी दहशत का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से...